ब्रेकिंग
Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा

मुंबई से बहन के घर आई महिला से दिनदहाड़े झपटमारी, चलती टोटो से लाखों की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश

Bihar News: कटिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। नगर थाना क्षेत्र में चलती टोटो में बैठी मुंबई से आई महिला के गले से बदमाशों ने लाखों की सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस जांच...

मुंबई से बहन के घर आई महिला से दिनदहाड़े झपटमारी, चलती टोटो से लाखों की सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: कटिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में आए दिन हो रही छिनतई और चेन स्नेचिंग की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा मोड़ का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने चलती टोटो में बैठी महिला के गले से करीब दो लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


पीड़ित महिला ने बताया कि वह मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं और इन दिनों अपनी बहन के घर आई हुई थीं। महिला अपनी बहन के साथ एक रिश्तेदार से मिलकर टोटो से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान कुलीपाड़ा मोड़ के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाश अचानक टोटो के पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली।


महिला ने बताया कि पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। चेन छीनने के बाद बदमाश तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गए। महिला के अनुसार, छीनी गई चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।


घटना के बाद टोटो चालक और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। देखते ही देखते इलाके में भीड़ लग गई और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।


स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी पास के इलाके में इसी तरह एक महिला से चेन छीन ली गई थी, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। ऐसे में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


पीड़ित महिला ने बताया, हम मुंबई से अपनी बहन के घर आए थे। रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने अचानक गले से चेन खींच ली। जब तक कुछ समझ पाते, वे लोग भाग चुके थे।