ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

BIHAR NEWS: बालिका सुधार गृह से फिर भागी 2 नाबालिग लड़कियां, इस महीने की ये दूसरी घटना

इसी महीने में दो लड़की इसी बालिका सुधार गृह से फरार हो गई थी, जो अब तक बरामद नहीं हुई है। वही आज भागी दो लड़कियों में एक को बरामद कर लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

BIHAR POLICE
नाबालिग फरार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR NEWS: कटिहार में बालिका सुधार गृह एक बार फिर चर्चा मेंं है, इस महीने की ये दूसरी घटना है, जब बालिका सुधार गृह में की नाबालिग लड़कियां फरार हो गई। हालांकि इस बार मामला जरा हटकर है, बालिका सुधार गृह के कर्मी जब दोनों नाबालिग को इलाज के लिए बगल के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे तो उसी समय दोनों नाबालिक वहां से भाग निकले।


बालिका सुधार गृह के कर्मी और प्रशासनिक तत्परता से एक लड़की को तो बरामद कर लिया गया है लेकिन दूसरी लड़की जिसकी उम्र लगभग 17 साल है वह अब तक फरार है, उधर इस घटना के बाद प्रशासन की टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।


बताते चले इसी महीने में दो लड़की इसी बालिका सुधार गृह से फरार हो गई थी, जो अब तक बरामद नहीं हुई है फिलहाल कटिहार के इस बालिका सुधार गृह से ऐसा मामला सामने आने के बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। वही मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।