ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

एक विवाह ऐसा भी: इश्क के आगे झुका जमाना! आधी रात मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

कटिहार के आजमनगर में प्यार की एक अनोखी कहानी सामने आई है। लंबे समय से प्रेम संबंध में रहे युवक-युवती की कोर्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से आधी रात मंदिर में शादी करा दी गई। यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

बिहार न्यूज
अनोखी प्रेम कहानी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में प्यार, विश्वास और पारिवारिक सहमति की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। देर रात आजमनगर बाजार स्थित पोद्दार टोला ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक प्रेमी युगल ने सामाजिक रीति-रिवाजों और परिवार की मौजूदगी में विवाह कर लिया। यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, आजमनगर थाना क्षेत्र के जोकर पंचायत अंतर्गत पोखरिया मारिया गांव निवासी मनीष कुमार यादव और रिया कुमारी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे। कुछ समय पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी।


पुलिस ने दोनों को बरामद कर कोर्ट में प्रस्तुत किया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पोद्दार टोला स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। शादी की खबर फैलते ही देर रात भी मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।


दूल्हे मनीष कुमार यादव ने कहा कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और हमेशा साथ रहना चाहते थे। परिवार की सहमति से शादी होने पर उन्होंने खुशी जताई। वहीं दुल्हन रिया कुमारी ने कहा कि उनके सच्चे प्यार को परिवार वालों ने समझा और स्वीकार किया, जिससे उनकी जिंदगी की नई शुरुआत संभव हो सकी। दूल्हे के पिता नकुल यादव ने बताया कि दोनों बच्चे एक-दूसरे को पसंद करते थे और उनकी खुशी को देखते हुए दोनों परिवारों ने समाज के सामने उनकी शादी कराने का निर्णय लिया। यह अनोखी प्रेम कहानी और परिवारों की सहमति से हुई शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

टैग्स