ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कटिहार में अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

गिरफ्तार हथियार तस्करों की पहचान मो.मुन्ना और मो. हुमायूँ के रूप में हुई है। इनके पास से भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित पिस्टल बॉडी, बैरल, मोबाइल और बाइक बरामद किया गया है।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार चुनाव को लेकर इन दिनों जगह-जगह सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कटिहार में जांच के दौरान भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। वही इस कार्रवाई से हथियार तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


कटिहार के पोठिया थाने के थानाध्यक्ष को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर हथियारों की बड़ी खेप लेकर कुर्सेला की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गुदरी स्थान के पास सघन जांच अभियान चलाकर अंतरजिला हथियार तस्करी में शामिल दो अपराधियों को बाइक समेत धर दबोचा। 


ये दोनों पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगे थे, लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तार हथियार तस्करों की पहचान मो.मुन्ना और मो. हुमायूँ के रूप में हुई है।


 एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि अपराधी के पास से अर्द्धनिर्मित पिस्टल बॉडी–30 पीस, अर्द्धनिर्मित बैरल–30 पीस, मोटरसाइकिल–01, मोबाइल–01  बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में सक्रिय थे। इन दोनों से पूछताछ के बाद और कई खुलासे होने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता