ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

कान में ईयर फोन और सामने मोबाइल, बॉयफ्रेंड से नराज महिला सिपाही ने ले ली खुद की जान!

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां कोढ़ा थाना परिसर में महिला पुलिस बैरेक के समीप स्थित एक कमरे में महिला सिपाही की फंदे से लटकी हुई लाश मिली।

कान में ईयर फोन और सामने मोबाइल, बॉयफ्रेंड से नराज महिला सिपाही ने ले ली खुद की जान!
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां कोढ़ा थाना परिसर में  महिला पुलिस बैरेक के समीप स्थित एक कमरे में महिला सिपाही की फंदे से लटकी हुई लाश मिली। 2018 बैच की महिला सिपाही सकरा थाना क्षेत्र के मालपुर अग्रेल गांव के अनिल कुमार सिंह की पुत्री अनिता कुमारी (25 वर्ष) थी। सूचना पर कोढ़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष दल बल के साथ कमरे के पास पहुंचे ववरीय पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दी।


जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही के साथ काम करने वाली एक सहयोगी पुलिसकर्मी ने देखा कि अनीता ने अपनी सांसों को खत्म कर लिया है। उसके बाद उसने इस घटना की जानकारी थाने में दिया। उसके बाद पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में महिला सिपाही के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, FSL की टीम घटना को लेकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। 


वहीं, इस घटना को लेकर  एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सिपाही अनीता के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, उसके गले में हेड फोन लगा हुआ था और सामने मोबाइल भी था। फिलहाल घटना को लेकर आगे जांच की जा रही है। उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। साथियों ने बताया कि अनिता 10 दिनों के लिए छुट्टी पर घर गई थी। दो दिन पूर्व ही वह घर से आयी थी।


उधर,  पोस्टमार्टम कराने आए अनीता के परिजनों ने कहा कि इसका कोई घरेलू विवाद नहीं था। रक्षाबंधन के समय घर आई थी। घटना से पूर्व भी अपनी मां से बात किया था और काफी खुश थी। पांच बहन और एक भाई में इकलौती अनीता ही जॉब करती थी और घर चलाती थी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया की पहली जानकारी उनको यह दी गई है कि सुसाइड नोट में किसी पुरुष साथी के नाम कुछ बातें लिखी गई है। यह बताया गया है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।