ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

धूं-धूं कर जलने लगी चलती ट्रेन, यात्रियों में मची अफरातफरी

KATIHAR: कटिहार से राधिकापुर जा रही ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती ट्रेन धूं-धूं कर जलने लगी। घटना 07551 डीएमयू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की है। गाड़ी के इंजन में अचानक आग लग गई

धूं-धूं कर जलने लगी चलती ट्रेन, यात्रियों में मची अफरातफरी
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार से राधिकापुर जा रही ट्रेन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती ट्रेन धूं-धूं कर जलने लगी। घटना 07551 डीएमयू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की है। गाड़ी के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। समय रहते उन्होंने चेन पुलिंग कर दी और ट्रेन रुक गई। 





ट्रेन रुकते ही यात्री नीचे उतरने लगे। वहीं, स्थानीय लोगों की भी मौके पर भीड़ जुटने लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। घटना उस वक्त घटी जब ट्रेन कचना रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास पहुंची। यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर चलती ट्रेन में आग कैसे लग गई। 





बाद में पता चला कि ट्रेन में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग लग गई थी। बताया जाता है कि ट्रेन जब कचना स्टेशन के आउटर पर पहुंची तब इंजन में धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ। इसके बावजूद यात्रियों में जो दहशत फैला था, वो साफ़ तौर पर देखा जा सकता था। आग बुझ जाने के बाद भी वे ट्रेन में बैठने से डर रहे थे। बाद में उन्हें समझा-बुझाकर बैठाया गया और ट्रेन वहां से रवाना हुई। 

टैग्स