ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: CDPO के घर निगरानी का रेड- कई सोने के बिस्किट और कैश से भरा मिला सूटकेस

KATIHAR: आज शुक्रवार को बिहार सरकार में खनन मंत्री जनक के ओएसडी विजलेंस के निशाने पर चढ़े हैं. सुबह-सुबह स्पेशल विजलेंस की रेड से हड़कंप मच गया. SVU ने मंत्री के ओएसडी के तीन ठिकान

बिहार: CDPO के घर निगरानी का रेड-  कई सोने के बिस्किट और कैश से भरा मिला सूटकेस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR: आज शुक्रवार को बिहार सरकार में खनन मंत्री जनक के ओएसडी विजलेंस के निशाने पर चढ़े हैं. सुबह-सुबह स्पेशल विजलेंस की रेड से हड़कंप मच गया. SVU ने मंत्री के ओएसडी के तीन ठिकानों पर छापा मारा है. पटना, अररिया और कटिहार में निगरानी की छापेमारी जारी है.


विजलेंस ने पूर्व CDPO रत्ना चटर्जी के कटिहार स्थित घर निगरानी की टीम छापा मारा है. जहां सोने की बिस्किट, कैश से भरा सूटकेस मिला और एक हजार के पुराने नोट भी मिला है. साथ ही ओएसडी के भाई धनंजय कुमार ने रत्ना चटर्जी के खाते से बड़े ट्रांजेक्शन भी किये हैं. जिसके सबूत मिलने की बात सामने आ रही है. वहीं दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बेहिसाब सम्पत्ति के कागजात भी मिले हैं. आपको बता दें कि ओएसडी मृत्युंजय कुमार ,बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.


निगरानी यूनिट के डीएसपी चंद्रभूषण ने कहा- निगरानी की यूनिट वर्ष 2011 में नौकरी से बर्खास्त सीडीपीओ रत्ना चटर्जी के आवास को खंगालने आयी है. आय से अधिक मामलों में तलाशी ली जा रही है. खनन विभाग का ओएसडी मृत्युंजय कुमार रत्ना चटर्जी के आवास पर आता जाता था.


जहां नीतीश कैबिनेट के खनन मंत्री जनक राम के सरकारी आप्त सचिव के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इसके पहले मंत्री के ही निजी सचिव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब सरकारी OSD और उनके महिला मित्र समेत तीन लोगों को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने निशाने पर लिया है. पटना से लेकर अररिया तक एसवीयू की छापेमारी चल रही है.

टैग्स