ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: कटिहार रेलवे स्टेशन का ADRM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

KATIHAR: कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने आज कटिहार स्टेशन का औचक निरीक्षण कियाा। इस दौरान एडीआरएम ने कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से तीन तक रेल अधिकारियों

Bihar News: कटिहार रेलवे स्टेशन का ADRM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने आज कटिहार स्टेशन का औचक निरीक्षण कियाा। इस दौरान एडीआरएम ने कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से तीन तक रेल अधिकारियों के टीम के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने इस दौरान कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेशन पर ट्रेन के प्लेसमेंट के बाद खोलने के अलावे रात में यात्री सुविधाओं के साथ सुरक्षा और संरक्षण को लेकर कई बिंदुओं पर बातचीत की। 


रेल अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह निरीक्षण का मुख्य उद्धेश्य स्टेशन पर यात्रियों के छठ पर्व को लेकर अपार भीड़ और रात्रि में होने वाली असुविधाओं की स्थिति का जायजा लेना है। जिसके लिए कटिहार रेलमंडल में कटिहार के अलावा बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज और जोगबनी स्टेशन में बीते 30 अक्टूबर से आगामी 15 नवंबर तक यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 24 घंटे एक रेल अधिकारियों को सुपरविजन के लिए डिप्यूट किया गया है। जिसके लिए 25 कटेगरी भी  निर्धारित किया गया है। 


वही कटिहार रेलमंडल में आगामी छठ महापर्व के अवसर पर मनिहारी में गंगा स्नान को लेकर रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन पर कई सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई है। यात्रियों के सुविधा के मद्देनजर आरपीएफ और रेल पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा कर्मीयो की तैनाती के साथ-साथ कटिहार मनिहारी रेलखंड में श्रद्धालुओं के लिए चल रही अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन आदि के संबंध में स्टेशन पर लगातार उद्घोषणा करने पीने का पानी, स्टेशन पर समुचित बिजली आदि की व्यवस्था आदि की दिशा में भी निर्देश दिए। 


वही एडीआरएम के औचक निरीक्षण को लेकर रेल अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर एडीआरएम के साथ एसीएम कुमार जितेंद्र सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सीएमआई रामप्रवेश यादव, जे बी पासवान, स्टेशन अधीक्षक , अमित सागर सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मोजूद थे।

टैग्स