ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: नदी और नहर में डूबने से 3 बच्चों की मौत, नदी पार कर रहे अधेड़ की गयी जान

KATIHAR : मानसून के आगमन ने नदियों के जलस्तर को बढ़ा दिया है। इस बीच नदियों में डूबने से मौत की घटनाएं भी अब बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब कटिहार और मोतिहारी में

बिहार: नदी और नहर में  डूबने से 3 बच्चों की मौत, नदी पार कर रहे अधेड़ की गयी जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : मानसून के आगमन ने नदियों के जलस्तर को बढ़ा दिया है।  इस बीच नदियों में डूबने से मौत की घटनाएं भी अब बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में अब कटिहार और मोतिहारी में हुए अलग-अलग हादसों में नदी में डूबने से 3 बालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। कटिहार में बरंडी नदी की धार में दो बच्चे डूब गए। जबकि एक बच्चे की मौत नहर में डूबने से हो गयी। जबकि मोतिहारी में एक अधेड़ की जान चली गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार के कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के मधेली गांव के समीप बरंडी नदी की धार में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मधेली बांधटोला गांव में कोहराम मच गया। घटना के बारे में सुन कर आस - पास के लोग बरंडी नदी की ओर दौड़ पड़े। जिसके बाद नदी के धार से मृत बच्चे का शव बाहर आते ही परिवारजनों के मातम से माहौल गमगीन हो उठा। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृत बच्चों के निकट परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे नदी में स्नान करने गये थे। स्नान करने के क्रम में बच्चों का पांव गहरे पानी में चला गया और बच्चे नदी में डूब गये। मृत बच्चे के परिजनों ने घटना की जानकारी संबंधित अंचल कार्यालय और थाना को दी। जिसके बाद बरारी पुलिस ने मधेली पहुंच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए कटिहार भेज दिया है। 


इस घटना के नदी में डुबे मृत किशोर यशवंत कुमार (8) पिता प्रवीण यादव कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के बरारी थाना का निवासी बताया गया। बरंडी धार में डूबा दुसरा मृत किशोर ब्रेजेश कुमार (12) पिता लालू यादव मधेली बांध का निवासी बताया गया। आठ वर्षीय यशवंत एक भाई बहन में पिता का इकलौता पुत्र था। जबकि बारह वर्षीय ब्रजेश पिता के तीन पुत्रों में सबसे छोटा था। 


इधर, कटिहार के फलका थाना क्षेत्र की हथवाड़ा पंचायत के बालुटोला गांव का रहने वाला बालक गुलफराज नहर में बारिश की पानी से नहाने चला गया जहां नहर में डूबकर उसकी मौत हो गयी। जबकि मोतिहारी में लखौरा थाना क्षेत्र के बहुआरी गांव में तिलावे नदी पार करने के दौरान एक अधेड़ रेखा साहनी की मौत हो गयी। खेती करके लौटने के दौरान नदी को पार करने की भूल से उसकी जान ले ली।