ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार में रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई जबति तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पोठिया थाना इलाके के NH 31 पर बखरी मोड़ के पास की ह

बिहार में रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई जबति तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पोठिया थाना इलाके के NH 31 पर बखरी मोड़ के पास की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर दोनों ही वाहन तेज गति से आ रहे थे। जैसे ही दोनों गाड़ियां बखरी मोड पर पहुंची उनकी जोरदार टक्कर हो गई।हादसे के बाद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े लेकिन तबतक दो लोगों की मौत हो चुकी थी।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। हादसे के बाद एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियो को एनएच से हटवाया, तब जाकर परिचालन सामान्य हो सका। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।

टैग्स