ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में बिजली मांगियेगा तो भी गोली मिलेगी: कटिहार में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग, अब तक दो की मौत

KATIHAR: बिहार में लोगों को 24 घंटे बिजली देने के दावे कर रहे नीतीश कुमार की पुलिस ने बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलायी है. कटिहार जिले के बारसोई पुलिस ने लो

बिहार में बिजली मांगियेगा तो भी गोली मिलेगी: कटिहार में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग, अब तक दो की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: बिहार में लोगों को 24 घंटे बिजली देने के दावे कर रहे नीतीश कुमार की पुलिस ने बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलायी है. कटिहार जिले के बारसोई पुलिस ने लोगों पर गोलियां चलायी हैं, जिसमें दो लोगों की मौत होने की खबर है. स्थानीय लोग घटनास्थल से गोली से मारे गये दो लोगों की तस्वीर और वीडियो भेज रहे हैं. हालांकि पुलिस ने एक ही मौत होने की पुष्टि की है. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि तीन लोगों को पुलिस की गोली लगी है, जिसमें दो की मौत हो चुकी है. 


वाकया कटिहार के बारसोई का है. बारसोई और आसपास के इलाकों में लोग लगातार बिजली संकट झेल रहे थे. इससे नाराज लोगों ने आज बारसोई प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने का एलान किया था. बड़ी तादाद में ग्रामीण प्रदर्शन के लिए जुटे थे. उनका कहना था कि बारिश कम होने से खेती पर भारी संकट उत्पन्न हो गया है. राज्य सरकार ने किसानों को खास तौर पर बिजली देने का वादा किया था. लेकिन पूरे इलाके में लगातार बिजली गायब है. ऐसे में मोटर के सहारे खेतों की सिंचाई का उपाय नहीं हो रहा है. 


आक्रोशित ग्रामीण प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनकी बहस प्रशासनिक अधिकारियों से हो गयी. इसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे. लोगों ने प्रखंड कार्यालय में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. लोगों की भिड़त पुलिस से भी हुई. पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की, फिर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलायी गयीं. स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन लोगों को पुलिस की गोली लगी है, जिसमें दो की मौत हो गयी है. वहीं, स्थानीय डीएसपी ने एक की मौत होने की पुष्टि की है. फायरिंग और मौत के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है. जिले से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और अधिकारियों को बारसोई भेजा गया है.