ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं: चूल्हे से निकली चिंगारी से 15 घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

KATIHAR: गर्मी के दस्तक के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं तेज हो गई हैं। हर दिन किसी न किसी जिले से अगलगी की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां चूल

बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं: चूल्हे से निकली चिंगारी से 15 घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: गर्मी के दस्तक के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं तेज हो गई हैं। हर दिन किसी न किसी जिले से अगलगी की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां चूल्हे से निकली छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। अगलगी की इस घटना में करीब 15 घर जलकर राख हो गए। घटना कुर्सेला के कमलाकानहीं गांव की है।


दरअसल, कमलाकान्ही गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी वकील शर्मा के घर खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे से चिंगारी निकली और छोटी सी चिंगारी ने एक के बाद एक कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में पांच सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गए। जिसके बाद आग और भयंकर हो गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि, तबतक 15 से अधिक घर जलकर स्वाहा हो चुके थे। घटना के बाद अग्नि पीड़ितों में चीख पुकार मच गई है। अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जिला प्रशासन क्षति का अकलन करने में जुट गया है।