ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : कटिहार में बड़ा खुलासा: 9 साल से एक ही जगह पर तैनात कर्मचारी, RTI से सच आया सामने

BIHAR NEWS : कटिहार में जदयू नेता रौशन अग्रवाल द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत आवेदन किया गया था कि जिला स्थापना शाखा में एक कर्मचारी किसके आदेश के अनुसार लगातार काम कर रहा है।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि कोई भी कर्मचारी अधिक दिनों तक एक ही जगह पर जमे नहीं रह सकते हैं। इसको लेकर कड़े कानून का भी प्रावधान है। इसी कड़ी में अब एक ताज़ा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां नौ वर्षों से अधिक समय से एक ही जगह पर जमे रहने वाले एक कर्मचारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।


जानकारी हो कि, कटिहार में जदयू नेता रौशन अग्रवाल द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत आवेदन किया गया था कि जिला स्थापना शाखा में एक कर्मचारी किसके आदेश के अनुसार लगातार काम कर रहा है। जबकि प्रावधान के अनुसार कोई भी कर्मचारी अधिकतम तीन साल तक ही उस जगह पर कार्य कर सकता है।


इसके बाद आरटीआई आवेदन के जवाब में बड़ा खुलासा हुआ है। इसके अनुसार, जिला स्थापना शाखा के लिपिक समर चक्रवर्ती पिछले 9 वर्षों से जिला गोपनीय प्रशाखा, कटिहार में प्रतिनियुक्त रहकर कार्यरत हैं। जबकि बिहार सेवा संहिता के अनुसार किसी भी कर्मचारी की लंबी अवधि तक एक ही स्थान पर प्रतिनियुक्ति नियम विरुद्ध है। इसके बावजूद चक्रवर्ती का तबादला अब तक नहीं किया गया।


इधर, समर चक्रवर्ती की वास्तविक पोस्टिंग सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी, पारगमन शाखा में है। इसके बावजूद वह जिला गोपनीय प्रशाखा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, जबकि इसको लेकर कोई आदेश भी जारी नहीं किया गया है। अब जब यह मामला सामने आया है, तो जिले में यह विषय चर्चा में है।


REPORT BY - SONU CHOUDHARY