ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : शपथ लेकर कहा था कभी नहीं पीयेंगे, मुखिया बनने के 25 दिन बाद ही शराब के नशे में पकड़े गये

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है। ऐसे में हाल ही में समाप्त हुए त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में जीतने वाले नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शराब ना पीने की शपथ द

बिहार : शपथ लेकर कहा था कभी नहीं पीयेंगे, मुखिया बनने के 25 दिन बाद ही शराब के नशे में पकड़े गये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है। ऐसे में हाल ही में समाप्त हुए त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में जीतने वाले नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शराब ना पीने की शपथ दिलाई गई थी। लेकिन शपथ लेने की बावजूद कुछ जनप्रतिनिधि शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहे है। 


ताजा मामला कटिहार के आजमनगर प्रखंड के प्राणपुर थाना क्षेत्र का है। जहां शुक्रवार देर रात गश्ती के दौरान पुलिस ने आजमनगर प्रखंड के जोकर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया तनवीर आलम को नशे की हालत में धुत गिरफ्तार किया है। बता दें कि 28 दिसंबर को ही तनवीर आलम ने मुखिया पद का शपथ लिया था।


दरअसल, तनवीर अहमद अपने काले रंग की लग्जरी कार में सवार होकर कटिहार से अपना गांव आ रहे थे। लेकिन प्राणपुर थाना क्षेत्र खुशहालपुर चर्च के समीप उनकी गाड़ी अचानक लड़खड़ाने लगी। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने प्राणपुर पुलिस को दी। प्राणपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी का पीछा किया और फिर उन्हें पकड़ा। इस दौरान जब लग्जरी गाड़ी में सवार व्यक्ति से उसकी पहचान पूछी गई तो उसने अपना नाम मुखिया तनवीर अहमद बताया।


बाद में जब पुलिस ने और पूछताछ की तो पता चला कि शराबी वही तनवीर अहमद है, जिसने हाल ही में आजमनगर प्रखंड के जोकर पंचायत से मुखिया पद पर जीत हासिल की थी। सत्यापन के बाद प्राणपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार झा ने मुखिया तनवीर अहमद को गिरफ्तार कर थाने ले आई है। वहीं, उनके लग्जरी वाहन को जब्त कर लिया गया है।