ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : इंज्यूरी रिपोर्ट के एवज में नजराना ले रहे थे चिकित्सा पदाधिकारी, वीडियो हो गया वायरल

KATIHAR : बिहार में काली कमाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ निगरानी समेत अन्य एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं, बावजूद इसके घूसखोर अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।ताज

बिहार : इंज्यूरी रिपोर्ट के एवज में नजराना ले रहे थे चिकित्सा पदाधिकारी, वीडियो हो गया वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में काली कमाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ निगरानी समेत अन्य एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं, बावजूद इसके घूसखोर अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां इंज्यूरी रिपोर्ट बनाने के एवज में पांच हजार रुपए घूस ले रहे चिकित्सा पदाधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जिले के कोढ़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है।


दरअसल, कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकरी अजय कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियों में चिकित्सा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह इंज्यूरी रिपोर्ट बनाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियों में एक शख्स चिकित्सा पदाधिकारी को पर्स से रुपए निकालकर दे रहा है और चिकित्सा पदाधिकारी पैसे लेकर जेब में रखते दिख रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


घूसखोरी का वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी ने अपनी सफाई दी है। चिकित्सा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा है कि वीडियो उनकी निजी क्लीनिक का है। जहां मरीज का इलाज करने के बाद फीस के तौर पर पैसे दिए गए। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताय है। वहीं पैसा देने वाले युवक दिलखुश कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। दिलखुश घायल पिता को इलाज कराने के लिए कोढ़ा पीएचसी पहुंचा था। जिसके बाद चिकित्सा पदाधिकारी ने अपने निजी क्लीनिक पर बुलाकर इंज्यूरी रिपोर्ट के एवज में पांच हजार रुपए ले लिए थे।

टैग्स