ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार : दोस्त की पत्नी से हो गया था इश्क़, अवैध संबंध के चक्कर में बन गया हत्यारा

KATIHAR : बिहार के कटिहार में मित्रता की आड़ में अवैध सम्बन्ध की खातिर दोस्त ने ही दोस्त का कत्ल कर दिया. पुलिस को इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में पूरे दस दिन लग गये. दरअसल, नववर्ष क

बिहार : दोस्त की पत्नी से हो गया था इश्क़, अवैध संबंध के चक्कर में बन गया हत्यारा
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार में मित्रता की आड़ में अवैध सम्बन्ध की खातिर दोस्त ने ही दोस्त का कत्ल कर दिया. पुलिस को इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में पूरे दस दिन लग गये. दरअसल, नववर्ष की रात आटा मिल संचालक मिंटू सिंह को दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या दोस्त सुबोध ने करवाई थी. 


पुलिस तफ्तीश में पता चला कि मृतक मिंटू की पत्नी से उसके दोस्त सुबोध का नाजायज़ संबंध था. शूटर गोलू की मदद से ही सुबोध ने मिंटू सिंह की हत्या करायी थी. इस संबंध में पुलिस ने लाइनर सहित दगाबाज हत्यारा दोस्त के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. कोढ़ा थाना क्षेत्र के पण्डित मोड़ पर खूनी खेल की साजिश रची गयी थी.


घटना के बाद परिजनों ने घायल मिंटू को इलाज के लिए अस्पताल ले गये लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या की निशानदेही पर कोढ़ा पुलिस हरकत में आई. हत्याकांड की उलझी गुत्थी से दो अवैध संबंध पर हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया.


घटना के संबंध में एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि -अवैध संबंध में दोस्त ने दोस्त हत्या की है. साथ दोस्त की हत्या में शामिल शूटर का भी महिला से अवैध संबंध था.

टैग्स