ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

Bihar News : बकरी बचाने के चक्कर में दूकान में घुसा हुंडई कार, आधा दर्जन लोग हुए घायल

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां

Bihar News : बकरी बचाने के चक्कर में दूकान में घुसा हुंडई कार, आधा दर्जन लोग हुए घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां बकरी बचाने के चक्कर में हुंडई कार दुकान में घुस गया और इसमें आधा दर्जन लोग हुए घायल हो गए। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, आजमनगर दमदमा सड़क पर कुशाहा गांव के निकट एक चाय की दुकान में अनबैलेंस कार घुस  जाने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत चिंता जनक बताई जा रही है। इनमें से कुछ लोग चाय की दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। घटना एक बकरी को बचाने के चक्कर में ड्राइवर के द्वारा गाड़ी सीधे एक चाय की दुकान में घुसा दिया गया।


वहीं, दुकान में बैठे आधा दर्जन से अधिक लोग गाड़ी के चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार गाड़ी चालक सह मालिक उत्तर प्रदेश के संभल जिला निवासी महेश कुमार गाड़ी चला रहे थे। एक बकरी को बचाने के चक्कर में अनबैलेंस होकर गाड़ी सीधे एक चाय की दुकान में घुस गया। दुकानदार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग इस घटित घटना के शिकार हो गए। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में जयशंकर सिंह ,लाखन सिंह ,गोविंद कुमार सिंह ,अरविंद यादव, आदि सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। घायलों का इलाज स्थानीय सालमारी अस्पताल में हो रहा है। घायलों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुंडई कंपनी का वेन्यू कार स्वयं गाड़ी मालिक चल रहा था।