ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

कटिहार में चलती मोटरसाइकिल बनी आग का गोला, बाइक सवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कटिहार के शहीद चौक के पास चलती पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बिहार न्यूज
मौके पर मची अफरा-तफरी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब शहर के शहीद चौक के समीप चलती पल्सर बाइक अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन सड़क किनारे छोड़ दिया और सुरक्षित दूरी बना ली। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और धू-धू कर जलने लगी। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। कई वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई।


इसके बाद दमकल विभाग की टीम छोटे अग्निशमन वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद यातायात को फिर से सामान्य किया गया। जानकारी के मुताबिक, दिग्घी निवासी इखलाख अहमद मिर्चाईबारी से काम खत्म कर न्यू मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बाइक में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

टैग्स