ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

Bihar: कटिहार में NIA की रेड से हड़कंप, फुलवारी शरीफ टेरर फंडिंग केस में PFI नेता के रिश्तेदार के घर पर छापेमारी

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में NIA ने बुधवार सुबह छापेमारी की है. जिले के हसनगंज थाना इलाके के यूसुफ टोला में मो. नदवी के घर की तलाशी ली जा रही है. जो PFI नेता के रिश

Bihar: कटिहार में NIA की रेड से हड़कंप, फुलवारी शरीफ टेरर फंडिंग केस में PFI नेता के रिश्तेदार के घर पर छापेमारी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में  NIA ने बुधवार सुबह छापेमारी की है. जिले के हसनगंज थाना इलाके के यूसुफ टोला में मो. नदवी के घर की तलाशी ली जा रही है. जो PFI नेता के रिश्तेदार भी है और नदवी फुलवारी शरीफ केस में टेरर फंडिंग मामले का मास्टरमाइंड है.


जानकारी के अनुसार PFI के फुलवारीशरीफ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बिहार, कर्नाटक और केरल में करीब 25 ठिकानों पर रेड मारी है. जहां जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के मुजफ्फर टोला में NIA की टीम ने लगभग 3 घंटे तक छापेमारी की. एनआईए के टीम ने नासिर हुसैन के घर कई दस्तावेज को खंगाला. वही स्थानीय लोगों के माने तो एनआईए ने पूछताछ के लिए महबूब आलम नदवी के भाई मोहम्मद जावेद को अपने साथ ले गईं. स्थानीय स्तर पर लोगों ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं है.


मालूम हो कि जुलाई 2022 में पटना के फुलवारीशरीफ में पुलिस की छापेमारी में PFI से जुड़े कुछ लोग पकड़े गए थे. इस रेड में इंडिया 2047 नाम का 7 पेज का डॉक्यूमेंट भी मिला है. जहां पता चला था कि अगले 25 साल में भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की प्लानिंग की गई थी. इसी टारगेट को पूरा करने के लिए मुस्लिम युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही थी.



टैग्स