ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

कटिहार में डॉक्टरों ने अपेंडिक्स बोल कर दिया लीवर का ऑपरेशन, शिकायत करने पर लगाया फटकार

KATIHAR : बिहार में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव राज्य के अंदर बिगड़ें हुए स्वास्थ सुविधाओं को सुधारने हेतु नई योजना मिशन- 60 चला रहे है। जिसके तहत वो राज्य के

कटिहार में डॉक्टरों ने अपेंडिक्स बोल कर दिया लीवर का ऑपरेशन, शिकायत करने पर लगाया फटकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR : बिहार में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव राज्य के अंदर बिगड़ें हुए स्वास्थ सुविधाओं को सुधारने हेतु नई योजना मिशन- 60 चला रहे है।  जिसके तहत वो राज्य के कई जिला और सदर अस्पताल में पहले से मौजूद स्वास्थ सुविधाओं में बढ़ोतरी कर साफ़ - सफाई रहने और डॉक्टर को समय से आकर उचित इलाज करने का हिदायत देते हैं।  लेकिन, इसके बाबजूद राज्य के अंदर मौजूद डॉक्टरों में इसका असर होता नहीं दिख रहा है।  इसका एक और प्रमाण अब बिहार के कटिहार में देखने को मिला है। यहां एक महिला को अपेंडिक्स की समस्या बोलकर उसका लीवर का ऑपरेशन कर दिया गया, यही नहीं डॉक्टर साहब ने इस ऑपरेशन में टांके लगाना भी उचित नहीं समझा। 


दरअसल, बिहार के कटिहार में निजी नर्सिंग होम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक महिला का अपेंडिक्स का बोल कर उसके लीवर का ऑपरेशन कर दिया गया। इतना ही नहीं ऑपरेशन के बाद  उसे टांके भी नहीं लगाए। बताया जा रहा है कि,महिला की आंत ऊपर से नजर आ रही थी। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने कहा कि अपेंडिक्स की समस्या नहीं है, कुछ और ही बीमारी है। डॉक्टर ने ये भी कहा कि महिला के आंत की सिलाई 6 महीने बाद की जाएगी। 9 दिनों तक नर्सिंग होम में वैसे ही उसका इलाज हुआ। फिर उन्हें घर भेज दिया। जहां दो दिन में महिला की तबीयत और बिगड़ी, तब परिजनों ने नर्सिंग होम से संपर्क किया। वहां से उसे उस सर्जन के पास डायरेक्ट भेज दिया गया, जिसने ऑपरेशन किया था। जहां, महिला को डांट-फटकार कर बाहर कर दिया गया।


बताया जाता है कि, जिले के कोढा प्रखंड के कोलासी चौक पर स्थित स्टार हॉस्पिटल में महिला ने पेट दर्द की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसे अल्ट्रा साउंड कराने को कहा। महिला ने अल्ट्रा साउंड करवाया तो डॉक्टर ने उसे देखकर अपेंडिक्स का ऑपरेशन बताया।  इसे लेकर डॉक्टर ने 12 हजार की डिमांड की।  यह सब होने के बाद जब ऑपरेशन की बारी आई तो डॉक्टरों की टीम ने महिला के लीवर का ऑपरेशन कर दिया। इसके साथ ही जब इसे लेकर महिला के परिजनों ने डॉक्टर से सवाल किया तो उसने कहा कि, अपेडिक्स नहीं है। लेकिन, इस ऑपरेशन के बाद महिला कीआंत भी खुली रहने दी। कहते हैं 6 महीने बाद सिलाई करेंगे। 9 दिन तक नर्सिंग होम में ऐसे ही इलाज चला, फिर घर भेज दिया गया।


वहीं, इसे लेकर स्टार हॉस्पिटल का प्रबंधक मोहम्मद इमाम ने बताया कि महिला के पेट में दर्द था। अल्ट्रा साउंड में अपेंडिक्स को दर्द का कारण बताया गया था। सर्जन डॉ. अब्दुल रहमान ने महिला का ऑपेशन किया था। नर्सिंग होम के प्रोपराइटर मोहम्मद निजाम है।