ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

कटिहार में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, हिंसक झड़प के बाद गृह विभाग ने जारी किया आदेश

कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई। गृह विभाग ने सोशल मीडिया पर अफवाह रोकने के लिए ये फैसला लिया है।

Bihar
कटिहार में इंटरनेट बंद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR:बिहार के कटिहार जिले से बड़ी खबर आ रही है। मुहर्रम के जुलूस के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद पूरे शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।  इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि सभी जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। जिला प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये हैं।


बता दें रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए पथराव में कई पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। साथ ही दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना नगर थाना के नए टोला की है। जब मुहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने मोहल्ले के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। गाड़ियों को भी क्षति पहुंचाई गई है। उपद्रवियों ने घरों को भी निशाना बनाया है। स्थिति को देखते हुए डीएसपी,एसपी,नगर विधायक कैंप किए हुए है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। लगातार पुलिस की टीम वहां कैंप कर रही है। कटिहार के डीएम मनीष कुमार मीणा ने वीडियो जारी कर लोगों से शांति बहाल करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया है कि किसी तरह की भ्रामक स्थिति उत्पन्न ना करें। 

टैग्स