ब्रेकिंग
तालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानविश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तारीख तय, 32 दिनों तक दिखेगी लोक संस्कृति की झलककिशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कटिहार में बिजली कटौती के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, फोरलेन को किया जाम

बिहार के कटिहार जिले में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को जाम कर दिया। राजवाड़ा पंचायत की बिजली सप्लाई अचानक बंद किए जाने से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए। जानिए पूरी खबर।

Bihar
सड़क-जाम-हंगामा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार  के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत राजवाड़ा पंचायत के ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने  पलटनीया चौक पर कटिहार-पुर्णिया फोरलेन को जाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक फोरलेन पूरी तरह ठप रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।


ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार रात करीब 9 बजे लो वोल्टेज का बहाना बनाकर सिर्फ राजवाड़ा पंचायत की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जबकि आसपास के क्षेत्रों में बिजली चालू रही। जब ग्रामीणों ने बिजली मिस्त्री से संपर्क किया, तो उसने कहा कि पूर्णिया बिजली विभाग के आदेशानुसार लाइन जोड़ी नहीं जाएगी।


प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि नैयर खान, विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान, विधान पार्षद प्रतिनिधि, अंचल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष सोनू कुमार और बिजली विभाग के कनीय अभियंता श्रवण कुमार ने जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।


इस मौके पर आदिवासी विकास परिषद के सिनोद उरांव, पावन कुमार चौबे, पिंटू राय, भाष्कर चौबे, मुखिया प्रतिनिधि हसन राजा, उप मुखिया पप्पू राय, पंसस प्रतिनिधि अवधेश राय, उप सरपंच शंभू चौबे, फूलकुमार चौहान, अशोक साह, संजय चौबे, मो. फिरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।