ब्रेकिंग
Bihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टआरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटरBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में गर्मी का कहर, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टआरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर

36.70 लाख चोरी करने के बाद सूरत से भागा आरोपी, आरा में पिता और साथी गिरफ्तार, घर से 7.94 लाख कैश बरामद

ARRAH: गुजरात के कपड़ा व्यापारी की दुकान से 36 लाख 70 हजार रुपये कैश लेकर आरा के रहने वाला युवक फरार हो गया। इस मामले में आरोपी के घर से 7 लाख 94 हजार रुपये बरामद किये गये। वही

36.70 लाख चोरी करने के बाद सूरत से भागा आरोपी, आरा में पिता और साथी गिरफ्तार, घर से 7.94 लाख कैश बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: गुजरात के कपड़ा व्यापारी की दुकान से 36 लाख 70 हजार रुपये कैश लेकर आरा के रहने वाला युवक फरार हो गया। इस मामले में आरोपी के घर से 7 लाख 94 हजार रुपये बरामद किये गये। वही आरोपी के पिता और एक साथी को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह ने बुधवार को धनगाई थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।  


एसडीपीओ ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बीते 20 जून को गुजरात पुलिस के द्वारा सूचना मिली थी कि दलीपपुर गांव के सत्येंद्र नारायण चौधरी का बेटा बिट्टू कुमार गुजरात के कपड़ा व्यवसायी से कुल 36 लाख 70 हजार रुपया कैश और एक मोबाईल 15 जून की रात लेकर भाग गया है। जिसके बाद जब घर में छापेमारी की गयी तब 7 लाख 94 हजार रूपये बरामद हुआ। 


डीआईयू व धनगाई थाने की पुलिस व सशस्त्र बल के साथ आरोपी बिट्टू कुमार के घर धावा बोला गया। मौके से मिले कैश को जब्त कर लिया गया है वही आरोपी के पिता और एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी का मोबाईल मिला है। बरामद कैश और मोबाइल को गुजरात पुलिस के हवाले किया जाएगा। वही गिरफ्तार दोनों लोगों को भी वहां की पुलिस को सौंपा जाएगा। 


बताया जाता है कि 36.70 लाख रुपये चोरी के आरोप में गुजरात के कारोबारी ने बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद धनगाई थाने को इसकी सूचना दी गयी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गयी। जिसके बाद गुजरात पुलिस ने भोजपुर पुलिस और डीआईयू की ममद से आरोपी के घर छापेमारी की और बिछावन के नीचे छिपाकर रखे गए कुल 7.94 लाख रुपये बरामद किया। 


आरोपी के पिता सत्येंद्र नारायण चौधरी और चोरी के मोबाइल के साथ उसके दोस्त मृत्युजंय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इस दौरान गुजरात पुलिस ने आरोपी के घर को खंगाला और आरोपी की मां उमरावती देवी व परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की। एएसआई मनीष कटारिया के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल नटवर सिंह, जनक भाई सोलंकी व कांस्टेबल नरेंद्र सिंह की टीम ने बुधवार को दलीपपुर गांव पहुंचकर आरोपी बिट्टू कुमार के घर की तलाशी ली और परिजनों से काफी बारीकी से पूछताछ की। 


इस दौरान गुजरात पुलिस ने आरोपी के पूरे घर के चारों तरफ घुम घुमकर जायजा लिया और वीडियोग्राफी भी की। साथ ही मौके पर से अपने वरीय अधिकारियों को लाइव लोकेशन के साथ अन्य प्राप्त जानकारियों से अवगत कराया। फिलहाल गुजरात पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी अभी भी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

36.70 लाख चोरी करने के बाद सूरत से भागा आरोपी, आरा में पिता और साथी गिरफ्तार, घर से 7.94 लाख कैश बरामद

36.70 लाख चोरी करने के बाद सूरत से भागा आरोपी, आरा में पिता और साथी गिरफ्तार, घर से 7.94 लाख कैश बरामद

36.70 लाख चोरी करने के बाद सूरत से भागा आरोपी, आरा में पिता और साथी गिरफ्तार, घर से 7.94 लाख कैश बरामद

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता