ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

कांवर यात्रा पर आतंकवादियों का खतरा, केंद्र ने राज्यों को सचेत रहने की दी सलाह

PATNA : कांवर यात्रा को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी किया है. इसमें राज्यों से सतर्क रहने और कांवर यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा गया है.

कांवर यात्रा पर आतंकवादियों का खतरा, केंद्र ने राज्यों को सचेत रहने की दी सलाह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : कांवर यात्रा को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी किया है. इसमें राज्यों से सतर्क रहने और कांवर यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा गया है. दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से दो साल बाद फिर शुरू हो रही कांवर यात्रा पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है. कट्टरपंथियों और आतंकियों के निशाने पर कांवर यात्रा होने की आशंका है. 


खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों को अलर्ट किया है. गृह मंत्रालय ने ट्रेन की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश भी दिए हैं. कांवर यात्रा के दौरान किसी भी तरह के खतरे क से निपटने के लिए राज्य बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है. 


दिल्ली पुलिस की स्पेशल बेंच ने कांवर यात्रा को लेकर एक अलग तरह की सलाह दी है. इसमें कहा गया है कि कांवर यात्रा मार्ग से लोहारों को स्थानांतरित कर दिया जाए. क्योंकि वे मांसाहार खाते हैं. स्पेशल बेंच की सलाह के अनुसार यात्रा का मार्ग इस तरह तैयार किया जाए कि वे कांवर यात्रियों के मार्ग में न आएं और देवघर जाने वाले आराम से अपनी यात्रा पूरा कर सकें. 


वहीं, बिहार के सुल्तानपुर से देवघर तक के 105 किलोमीटर के कांवर पथ को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. सीसीटीवी के जरिए पूरे रास्ते और कांवरियों पर हरपल नजर रखी जा रही है. देवघर और बासुकीनाथ में कुल मिलाकर 14000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. बिहार पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं. 

टैग्स