ब्रेकिंग
सदर थाना का DIG ने किया औचक निरीक्षण, सादे लिवास में घूम रहे ASI और चौकीदार पर गिरी गाजBihar News: जेडीयू का बड़ा एक्शन, पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पार्टी से किया निष्कासित....बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, कल कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनीबिहार को जल्द मिलेगी नई सौगात: अंतिम चरण में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य, आ गई उद्घाटन की संभावित डेटएक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा; 3 महीने जेल और 7.35 करोड़ जुर्मानासदर थाना का DIG ने किया औचक निरीक्षण, सादे लिवास में घूम रहे ASI और चौकीदार पर गिरी गाजBihar News: जेडीयू का बड़ा एक्शन, पूर्व प्रदेश महासचिव छोटू सिंह को पार्टी से किया निष्कासित....बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, कल कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनीबिहार को जल्द मिलेगी नई सौगात: अंतिम चरण में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य, आ गई उद्घाटन की संभावित डेटएक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा; 3 महीने जेल और 7.35 करोड़ जुर्माना

उत्तर बिहार में भीषण बिजली संकट, कांटी थर्मल पावर ठप्प

MUZAFFARPUR : कांटी थर्मल प्लांट की तीन यूनिट से उत्पादन ठप हो जाने के कारण मुजफ्फरपुर के साथ-साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में बिजली की भारी किल्लत हो गई है. जिसका असर शहर से

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  कांटी थर्मल प्लांट की तीन यूनिट से उत्पादन ठप हो जाने के कारण मुजफ्फरपुर के साथ-साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में बिजली की भारी किल्लत हो गई है. जिसका असर शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला.

 मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग बिजली संकट से जूझते रहे. रात होते ही संकट और गहरा गया. बुधवार को भी राहत मिलने की उम्मीद कम ही है क्योंकि उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक कांटी थर्मल प्लांट में 195 मेगावाट क्षमता की एक यूनिट और 110-110 मेगावाट की दो यूनिट में सोमवार से ही उत्पादन ठप है.

 महज एक यूनिट से 180 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. मुजफ्फरपुर से शिवहर, सीतामढ़ी ,मोतिहारी इलाकों में बिजली की भारी किल्लत हो गई है. कांटी थर्मल प्लांट में बिजली उत्पादन बंद होने से असर पड़ा है. रोटेशन में बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ के साथ-साथ अब बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. दिन में तो किसी भी तरह से मैनेज हो जाता है, लेकिन रात में भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.