ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला ; बाल-बाल बचे JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, कार ड्राइवर का सिर फटा

SUPAUL: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर सुपौल से है जहां जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला हुआ है। हमले में कन्हैया की गाड़ी चला रहे ड्राइवर का

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर सुपौल से है जहां जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला हुआ है। हमले में कन्हैया की गाड़ी चला रहे ड्राइवर का सर फट गया वहीं कन्हैया को भी हल्की चोट आयी है, जबकि गाड़ी में सवार युवती समेत तीन लोगों को भी चोटें आयी हैं। सुपौल से सहरसा जाने के दौरान सुपौल के मल्लिक चौक पर ये हमला हुआ है।


बताया जा रहा है कि सुपौल से सहरसा जाने के दौरान मल्लिक चौक पर असमाजिक तत्वों ने कन्हैया के काफिले पर हमला बोल दिया। हमले में कन्हैया के ड्राइवर का सिर फट गया है। मौका-ए-वारदात से पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है। हमले में कन्हैया बाल-बाल बच गए हैं।हालांकि पत्थरबाजी में उन्हें हल्की चोट लगने की खबर है।  पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत डीएम महेन्द्र कुमार और एसपी सुधीर कुमार पोरिका भी पहुंचे।


बताया जा रहा है कि शहर के सदर थाना के पास मल्लिक चौक पर पहले से 25-30 की संख्या में खड़े युवक CAA-NRC के समर्थन में नारे लगा रहे थे। जैसे ही कन्हैया कुमार की गाड़ी वहां पहुंची वैसे ही कुछ लोगों ने उस पर काली स्याही फेंक दी। इस बीच काफिला रुका तो कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर से जन मन गण यात्रा का रथ और एक दूसरी गाड़ी का शीशा टूट गया। 



बता दें कि वामपंथी नेता कन्हैया कुमार इन दिनों CAA-NRC के खिलाफ संविधान बचाओ यात्रा पर निकले हुए हैं। इस दौरान कई जगहों पर कन्हैया के काफिले पर हमला किया जा चुका है। इसस पहले छपरा में भी कन्हैया के काफिले पर रोड़ेबाजी की गयी थी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता