ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

कलयुगी मामा की काली करतूत: पांच दोस्तों संग सगी भांजी के साथ किया गंदा काम, प्रेग्नेंट हो गई तो..

CHHAPRA: छपरा में एक कलयुगी मामा की काली करतूत सामने आई है। आरोपी मामा ने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अपनी सगी भांजी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़की जब गर्भव

कलयुगी मामा की काली करतूत: पांच दोस्तों संग सगी भांजी के साथ किया गंदा काम, प्रेग्नेंट हो गई तो..
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA: छपरा में एक कलयुगी मामा की काली करतूत सामने आई है। आरोपी मामा ने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अपनी सगी भांजी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़की जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया और लड़की को हिदायत दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो अंजाम बुरा होगा। शर्मसार कर देने वाली यह घटना गड़खा थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव की है।


दरअसल, मशरक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी को अपने मायके भेज दिया था। दो साल से नाबालिग लड़की अपने मामा के घर रह रही थी। इसी बीच सगे मामा पंचदेव सिंह ने झांसा देकर लड़की के साथ रेप किया। आरोपी मामा के सह पर एक अन्य व्यक्ति ने भी लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद दोनों ने उसे चुप रहने की हिदायत दे दी।


नाबालिग लड़की के साथ लगातार यह घिनौना खेल खेला जाने लगा। कुछ दिनों बाद विकास सिंह, रमेश सिंह, दिवाकर सिंह और तेजनारायण सिंह ने बच्ची के साथ बलात्कार किया। विकास सिंह और रमेश सिंह गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खोमहारिपुर के रहने वाले हैं जबकि दो आरोपी तेज नारायण सिंह और दिवाकर सिंह मशरक के गंगोली गांव के रहने वाले हैं। दुष्कर्मी मामा की सह पर सभी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।


इसी बीच नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट हो गई। जिसके बाद आरोपी मामा और अन्य आरोपियों ने लड़की का गर्भपात करा दिया। किसी तरह से इस बात की जानकारी लड़की की मां तक पहुंच गई। जिसके बाद लड़की की मां अपने पति और बेटे के साथ मायके बेलवानिया पहुंची और बेटी को दरिंदों से छुड़ाकर अपने घर ले आई। आरोपियों ने लड़की के भाई को बंधक बना लिया है और उसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता की मां ने गड़खा थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें