ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

कल से बिहार में लगेगा कोरोना का टीका, पहला वैक्सीन IGIMS के सफाईकर्मी को लगेगा

PATNA: बिहार में कल से कोरोना वैक्सीन का टीका लगना शुरू हो जाएगा. बिहार में सबसे पहला टीका आईजीआईएमएस के सफाईकर्मी रामबाबू और दूसरा टीका एंबुलेंस ड्राइवर अमित कुमार को लगेगा.&

कल से बिहार में लगेगा कोरोना का टीका, पहला वैक्सीन IGIMS के सफाईकर्मी को लगेगा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में कल से कोरोना वैक्सीन का टीका लगना शुरू हो जाएगा. बिहार में सबसे पहला टीका आईजीआईएमएस के सफाईकर्मी रामबाबू और दूसरा टीका एंबुलेंस ड्राइवर अमित कुमार को लगेगा. 


कल से बिहार में लगेगा कोरोना का टीका, पहला वैक्सीन IGIMS के सफाईकर्मी को लगेगा


स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

सीएम नीतीश कुमार कल 10:45 बजे आईजीएमएस जाएंगे. जिसके बाद टीकाकरण की शुरुआत करेंगे. टीकाकरण के पहले चरण में पंजीकृत 462275 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा. राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है. बिहार में कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्य में 300 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. सभी 9 सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित जिला स्तरीय अस्पताल और विभिन्न प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में भी कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. 

12 जनवरी को कोरोना वैक्सीन पहुंचा पटना

सीरम का कोरोना वैक्सीन 12 जनवरी को पटना पहुंचा गया था. रिसीव करने के लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय खुद पहुंचे हुए थे. मंगल पांडेय ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया था. फिर सभी जिलों में कोरोना का वैक्सीन भेजा गया. अब कल से टीकाकारण की शुरूआत होगी. 

टैग्स