ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

कल बिहार में पीएम मोदी Vs राहुल गांधी, भागलपुर में दोनों नेता करेंगे चुनाव प्रचार

BHAGALPUR : बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा चुका है और हर राजनीतिक पार्टियों की ओर से रैलियां की जा रही हैं. पार्टी के स्टार प्रचारक जोरशोर के साथ चुनावी रैली को संबोधित कर

 कल बिहार में पीएम मोदी Vs राहुल गांधी, भागलपुर में दोनों नेता करेंगे चुनाव प्रचार
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा चुका है और हर राजनीतिक पार्टियों की ओर से रैलियां की जा रही हैं. पार्टी के स्टार प्रचारक जोरशोर के साथ चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं लेकिन कल शुक्रवार को बिहार की राजनीतिक गलियारे में पारा चढ़ने वाला है. भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी सभा की शुरुआत करने जा रहे हैं. ये दोनों नेता कल भागलपुर में आमने-सामने होंगे.


कल शुक्रवार को राहुल गांधी नवादा और भागलपुर में सभा करने वाले हैं. सभा स्थल की तैयारी अंतिम चरण में है. वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भागलपुर एयरपोर्ट ग्राउंड में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे. गुरूवार को भागलपुर के एसएसपी, डीएम और कमिश्नर ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण स्थल में प्रवेश के दौरान किसी भी प्रकार के अवांछित वस्तु किसी को भी ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी.


पहले चरण के चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी दो रैलियो को संबोधित करेंगे. पहली रैली नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा सीट पर होगी, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव मौजूद रह सकते हैं. दूसरी रैली भागलपुर विधानसभा सीट पर होगी.


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23 अक्टूबर को बिहार के सासाराम, गया और भागलपुर में रैली करेंगे. इसके बाद 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में, 1 नवंबर को छपरा, मोतिहारी और समस्तीपुर में और 3 नवंबर को सहरसा, अररिया और बेतिया में पीएम लोगों को संबोधित करेंगे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता