ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलाबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसला

Bihar News: बिहार में चोरी के दौरान फायरिंग, एक चोर की मौके पर मौत

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात के दौरान फायरिंग में एक चोर की मौत हो गई। राधा खाड़ गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा खाड़ गांव में रविवार देर रात चोरी की वारदात के दौरान गोली लगने से एक चोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह गोली उन्हीं के साथी चोरों द्वारा चलाई गई थी, जो घर से भागने के क्रम में फायरिंग कर रहे थे।


घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे संख्या में पांच चोर एक घर में घुसकर चोरी की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान घरवालों की नींद खुल गई और शोर सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। खुद को फंसता देख चोरों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे भगदड़ मच गई।


इसी फायरिंग के दौरान एक गोली चोर के सिर में लग गई, जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष थी। जानकारी के मुताबिक यह गोली उसी के साथी दोस्त के फायरिंग के दौरान लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह गोली उन्हीं के गिरोह के किसी सदस्य द्वारा चलाई गई थी, जो अफरा-तफरी में गलती से अपने ही साथी को लग गई।


घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल, भभुआ में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, लेकिन उसके हाथ पर टैटू, लाल रंग की शर्ट और काले रंग की हाफ पैंट मिली है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 


भगवानपुर पुलिस का कहना है कि, “मौके से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिसे गोली सिर में लगी है। यह मामला आपसी फायरिंग का प्रतीत होता है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।”


चोरी में शामिल अन्य चोर घटनास्थल से फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि आसपास के जिलों से भी चोर गिरोहों की जानकारी जुटाई जा रही है और डॉग स्क्वॉड एवं तकनीकी सेल की मदद से मामले की जांच तेज कर दी गई है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरों के पास हथियार कैसे पहुंचे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता