ब्रेकिंग
LPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहतपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशLPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहतपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देश

बकरी बांधने को लेकर हुआ विवाद… कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: कैमूर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी फरार है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आखिर क्या...

बकरी बांधने को लेकर हुआ विवाद… कलयुगी बेटे ने पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने एक पिता की जान ले ली. चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के बरकट्टा टोला में बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.


मृतक की पहचान 60 वर्षीय चुल्हन बिंद के रूप में हुई है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा सोनू बिंद मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.


मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत घर के रास्ते में बकरी बांधने को लेकर हुई थी. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात चुल्हन बिंद ने अपने बेटे सोनू से कहा था कि रास्ते में बांधी गई बकरी को वहां से हटाकर दूसरी जगह बांधा जाए, ताकि आने-जाने में परेशानी न हो.


इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. शुरुआत में मामला सामान्य लगा, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने आपा खो दिया और पिता पर हमला कर दिया.


आरोप है कि सोनू बिंद ने लाठी-डंडे से अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में चुल्हन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ गई.


घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.


हालत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही चुल्हन बिंद ने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और घर का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया.


इसके बाद परिजन शव लेकर चैनपुर थाना पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


मृतक के छोटे बेटे जितेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि यह पूरा विवाद बेहद मामूली बात से शुरू हुआ था. उनके अनुसार पिता ने केवल रास्ते से बकरी हटाने को कहा था, लेकिन बड़ा भाई सोनू इसी बात पर भड़क गया और हमला कर दिया.


गांव के लोगों का कहना है कि यह घटना बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली है. लोग इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि एक छोटा सा घरेलू विवाद कैसे इतने बड़े हादसे में बदल गया.


चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.