ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

UP के बाद बिहार में भी ‘खटाखट’ वाला एक लाख लेने बैंक पहुंच गईं सैकड़ों महिलाएं, बुलानी पड़ गई पुलिस

KAIMUR: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पिछले दिनों सैकड़ों महिलाओं ने ‘खटाखट’ वाला एक लाख लेने के लिए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय को घेर ल

UP के बाद बिहार में भी ‘खटाखट’ वाला एक लाख लेने बैंक पहुंच गईं सैकड़ों महिलाएं, बुलानी पड़ गई पुलिस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पिछले दिनों सैकड़ों महिलाओं ने ‘खटाखट’ वाला एक लाख लेने के लिए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय को घेर लिया था। बिहार में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। बिहार के कैमूर में शनिवार को सैकड़ों महिलाएं ‘खटाखट’ वाला एक लाख लेने के लिए बैंक पहुंच गई और खाता खुलवाने की जिद्द पर अड़ी रहीं। महिलाओं का कहना था कि खाता खुलवाते ही उनके खाते में एक लाख रुपए आ जाएंगे। दिनभर अफरा-तफरी मची रही। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया था कि अगर केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो देश की हर महिला के खाते में एक लाख रुपए भेज दिए जाएंगे। बैंक खाते में रूपए आने की अफवाह के बाद शनिवार को सैकड़ों महिलाएं खाता खुलवाने के लिए मोहनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएसपी सेंटर पहुंच गईं। महिलाओं की भारी भीड़ इकट्ठा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वह खाता खुलवाने की जिद्द पर अड़ी रहीं।


इस कड़ी धूप में महिलाएं खुद तो पहुंची ही थीं साथ में अपने बच्चों को भी लेकर आई थीं। सीएसपी केंद्र पर खाता खुलवाने के लिए शनिवार की अहले सुबह से ही भारी संख्या में महिलाएं सीएसपी केंद्र पर पहुंच रही हैं। उनका कहना है कि खाता खुलवाते ही एक लाख रुपया उनके खाते में चला आएगा। बैंक स्टाफ के लाख समझाने के बाद भी जब महिलाएं नहीं मानी तो बैंककर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।


पूरे मामले पर मोहनिया बीडीओ संजय दास ने कहा कि खाता खुलवाने के लिए महिलाएं विभिन्न प्रखंडों से आ रही हैं। उनका कहना है कि खाता खुलवाने पर कुछ लाभ प्राप्त होता है लेकिन यह बिल्कुल ही अफवाह है ऐसी कोई स्कीम नहीं है।इतनी गर्मी है उसके बावजूद अपने बच्चों को लेकर महिलाएं यहां पहुंच रही हैं। वह अपने घरों में रहें, यह बिल्कुल अफवाह है इसपर ध्यान ना दें। महिलाओं को समझा बुझाकर वापस भेजा जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता