ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ठेला चलाकर नामांकन करने पहुंचे जाप प्रत्याशी, वजह पूछने पर बताई पूरी बात

KAIMUR : कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के विधायक प्रत्याशी रामचंद्र यादव दो किलोमिटर ठेला चलाकर नॉमिनेशन करने भभुआ पहुंचे. उनके साथ दर्जनों समर्थकों

ठेला चलाकर नामांकन करने पहुंचे जाप प्रत्याशी, वजह पूछने पर बताई पूरी बात
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के विधायक प्रत्याशी रामचंद्र यादव दो किलोमिटर ठेला चलाकर नॉमिनेशन करने भभुआ पहुंचे. उनके साथ दर्जनों समर्थकों का हुजूम था. लगभग 2 किलोमीटर ठेला चलाकर रामचंद्र यादव नॉमिनेशन कार्यालय पहुंचे. 


आपको बता दें कि रामचंद्र यादव बसपा से विधायक रह चुके हैं, सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे, फिर राजद ज्वाइन किए लेकिन उसमें भी उनको टिकट नहीं मिला तो इस बार जन अधिकार पार्टी से भभुआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बने हैं. 


रामचंद्र यादव बताते हैं कि हमारे पास गाड़ी में तेल भराने के लिए पैसे नहीं थे. जिस कारण कार्यकर्ताओं ने मेरा हौसला बढ़ाया और मैं अकेले ठेला चलाकर नॉमिनेशन करने पहुंचा हूं. देश की सरकार गरीबों, शोषितों का शोषण करना चाहती है. बेरोजगारों को पकौड़ा बेचवाने की बातें कहती है लेकिन उसके तेल-मसाले इतने महंगे हो गए हैं कि पकौड़ा भी नहीं बन पा रहा है.


उन्होंने किसान बिल पर निशाना साधते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने किसान बिल लाया. उस किसान बिल से किसानों का कितना शोषण होगा, इसका अंदाजा लोग नहीं लगा रहे हैं. मैं ठेला लेकर नॉमिनेशन करने के लिए चला इसलिये कि किसान बिल के मुद्दे पर बीजेपी सरकार के गुंडों ने पटना में मुझे पीट-पीटकर मेरा हाथ तोड़ दिया, मेरी गाड़ी तोड़ दी. अब इतने पैसे नहीं थे कि हम गाड़ी में तेल भरवाये या अपनी गाड़ी को बनवाएं. इसलिए ठेला लेकर नॉमिनेशन फाइल करने के लिए निकले हैं.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता