ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

2 चौकीदारों के साथ थाने में बैठ शराब पार्टी कर रहे थे दारोगा, SP ने तीनों को किया सस्पेंड

KAMIUR : बिहार में कैमूर से एक सनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिन कंधों पर शराबबंदी की जिम्मेदारी है, उसी को रंगे हाथों शराब पार्टी करते पकड़ा गया। इसके बाद सोनहन थाना प

 2 चौकीदारों के साथ थाने में बैठ शराब पार्टी कर रहे थे दारोगा, SP ने तीनों को किया सस्पेंड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAMIUR : बिहार में कैमूर से एक सनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिन कंधों पर शराबबंदी की जिम्मेदारी है, उसी को रंगे हाथों शराब पार्टी करते पकड़ा गया। इसके बाद सोनहन थाना परिसर में शराब पार्टी करने वाले एक दारोगा और दो चौकीदार को निलंबित किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। 


दरअसल, इस  मामले को लेकर एसपी के निर्देश पर भभुआ थानेदार के नेतृत्व में तीन सदस्य कमेटी गठित कर सोनहन थाने में छापामारी की गई। जिसके बाद दारोगा समेत चौकीदारों को देख कर पुलिस टीम पूरी तरह से दंग रह गई। यहां  थाने के अंदर दारोगा अपने चौकीदारों के साथ मिलकर शराब का सेवन कर रहे थे। 


वहीं, जांच करने गई टीम ने शराब पार्टी करते सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन समेत दो चौकीदार रंजीत और अमरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मियों के शराब के नशे में पकड़े जाने का मामला काफी गंभीर है। तीन पुलिस कर्मियों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब की पुष्टि हुई है। 


उधर, दारोगा और चौकीदारों का ब्लड और यूरिन का सैंपल भी लिया गया है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उसके बाद यह एक्शन लिया गया है। इस मामले में कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि सभी के खिलाफ सदर थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है. सभी के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद वहीं विभागीय कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है।