ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सूरत से बोलेरो में लद कर औरंगाबाद लौट रहे थे 15 मजदूर, कैमूर में कंटेनर से टकरा कर एक की मौत

KAIMUR: प्रवासी मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। बिहार के बाहर फंसे मजदूर किसी भी कीमत पर घर पहुंचाना चाह रहे हैं। लेकिन मजदूरों की यहीं कोशिश भारी पड़ गयी। बोले

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

KAIMUR: प्रवासी मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। बिहार के बाहर फंसे मजदूर किसी भी कीमत पर घर पहुंचाना चाह रहे हैं। लेकिन मजदूरों की यहीं कोशिश भारी पड़ गयी। बोलेरो मे भर कर सूरत से चले मजदूर घर के पास पहुंच कर हादसे का शिकार हो गये।  सड़क हादसे में बोलेरो में सवार एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि कई मजदूर घायल हैं। 


कैमूर जिले के कुदरा थाना से एक किलोमीटर पश्चिम जीटी रोड पर होटल के पास खड़े कंटेनर में प्रवासी मजदूरों से भरी बोलेरो टकरा गयी। हादसे में  बोलेरो में सवार एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  घायलों को कुदरा पीएचसी में प्राथमिक उपचार  करा कर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी  रेफर कर दिया गया। 


बताया जा रहा है कि सूरत से बिहार के औरंगाबाद के लिए 15 प्रवासी मजदूरों से भरी मजदूर चली थी। मजदूरों ने बताया कि सूरत से गाड़ी बुक कर 15 लोग बोलेरो में सवार होकर हम लोग औरंगाबाद जिला जा रहे थे। उसी दौरान नींद आने के कारण खड़े कंटेनर में बोलेरो टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है 2 लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है ।


कुदरा थाना के एएसआई जमील खान ने बताया एक्सीडेंट की सूचना पर हम लोग पहुंचे हैं। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है फंसे लोगों को बाहर निकलवा कर अस्पताल भेजा गया है। एनएचआई की टीमें आई है रास्ते खाली कराए जा रहे हैं ।