ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : पंजाब नेशनल बैंक में कोरोना ब्लास्ट, सभी स्टाफ निकले पॉजिटिव, इलाके में हड़कंप

KAIMUR : बिहार में कोरोना का संक्रमण का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. सूबे के कई जिले ऐसे हैं जहां स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक होती जा रही है. वहीं, कैमूर जिले के पहाड़ी प्रखंड क्षेत्

बिहार : पंजाब नेशनल बैंक में कोरोना ब्लास्ट, सभी स्टाफ निकले पॉजिटिव, इलाके में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में कोरोना का संक्रमण का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. सूबे के कई जिले ऐसे हैं जहां स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक होती जा रही है. वहीं, कैमूर जिले के पहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के अधौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सभी कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है. कर्मचारियों के संक्रमित होने की सूचना जैसे ही मिली, बैंक को बंद कर दिया गया. और सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है. 


पीएनबी के शाखा प्रबंधक ने इस संबंध में बताया कि प्रबंधक सहित बैंक के सभी कर्मी कोरोना के संक्रमण से जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. इस स्थिति में काम कर पाना संभव नहीं है. लिहाजा बैंक को बंद करने का फैसला किया गया है. और सभी संक्रमित कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है. बीडीओ और उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया गया है. बैंक परिसर को सेनेटाइज किया जा रहा है.


जानकारी हो कि चैनपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक शाखा में भी कोरोना से एक कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं. उसके बाद अन्य कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है. वहीं इसके कारण इस शाखा में भी पिछले 5 दिनों से ताला लटका हुआ है. बैंकों के बंद हो जाने से उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानी हो रही है.

टैग्स