ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कैमूर में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से मां और 2 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

KAIMUR : कैमूर जिले के चांद प्रखंड के बियुरि गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची प

कैमूर में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से मां और 2 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम
Anamika
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले के चांद प्रखंड के बियुरि गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है.  

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि  बीयूरि गांव में मिट्टी के मकान के पास रामअवतार राम की  27 साल की पत्नी कंचन देवी अपने 6 साल के बेटे सत्यम और 3 साल की बेटी शिवानी के साथ खड़ी थी तभी अचानक मिट्टी का दीवार उन्हीं लोगों के ऊपर गिर पड़ा. जिसके नीचे आने से तीनों दब गये.

जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिली सभी तुरंत मौके पर पहुंचे और  तीनों दबे लोगों को निकालने में जुट गए. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया.  मृतक महिला कंचन देवी प्रेगनेंट थी.  इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

 हादसे के बाद ग्रामीणों ने सरकार से परिवार के सहायता के लिए मुआवजा की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि यदि मिट्टी की दीवाल नहीं होती तो आज तीनों जिंदा होते.