ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

मेरे विभाग के अधिकारी चोर, बोले सुधाकर सिंह.. दिखें तो जूता से पीटिएगा

KAIMUR : अपने बगावती तेवर के कारण चर्चा में आए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने आज कैमूर में एक ब

मेरे विभाग के अधिकारी चोर, बोले सुधाकर सिंह.. दिखें तो जूता से पीटिएगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR : अपने बगावती तेवर के कारण चर्चा में आए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने आज कैमूर में एक बार फिर अपने विभाग के अधिकारियों को चोर बताया। मंत्री ने कहा कि उनके विभाग के अधिकारी भ्रष्ट हो चुके हैं। माप-तौल विभाग के अधिकारी लोगों से 25 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक की वसूली करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से यहां तक कह दिया कि अगर माप तौल विभाग के अधिकारी अगर सड़क पर वसूली करते दिख जाएं तो उन्हें जूता से पीटिएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 17 सालों में बिहार का पूरा सिस्टम जर्जर हो गया है।


दरअसल, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह रविवार को कैमूर के भगवानपुर में आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके विभाग के सभी अधिकारी भ्रष्ट हैं। 25 से 50 हजार की वसूली करते हैं। लेकिन जल्द ही सारे अधिकारी ठीक हो जाएंगे। एक वाक्ये का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, एक पेट्रोल पंप पर रात के 10 बजे माप तौल अधिकारी ने 10 लीटर तेल लिया। पेट्रोल पंप कर्मी ने जब पैसे की मांग किया तो उसने कहा कि रजिस्टर पर लिख दीजिए। शिकायत मिलते ही संज्ञान लिया। वह अधिकारी आज की तारीख में निलंबित हो गया है। लेकिन जब भी वह दिखाई दे तो उसे आप लोग जूता से पीटिएगा।


इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बीज निगम द्वारा किसानों को फर्जी बीज दिया गया है। समय से पहले ही बीज में बालियां लग गई और फसल की गुणवत्ता काफी खराब है। एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 17 सालों से बिहार का सिस्टम जर्जर हो गया है। किसानों की दुर्दशा पर मंत्री ने कहा कि सैकड़ों सालो से किसान खेती करते आ रहे हैं। तब उर्वरक नहीं था, ना वैज्ञानिक थे न कृषि अनुसंधान केंद्र थे। किसान अनाज का उत्पादन करते करते दुबले पतले हो गए और इसका उपभोग करने वाले लोग मोटे हो गए। पूरे सिस्टम को दुरुस्त करने में वक्त लगेगा लेकिन निश्चित तौर पर किसानों की समस्या का समाधान होगा, किसानों की आय दुगनी होगी।