ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

दुर्गा पूजा पर गांव में पसरा मातम, घर में सोए किशोर की सांप काटने से मौत

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बिड्डी गांव में सोए किशोर को जहरीले सांप ने काट लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा दिया गया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।

बिहार
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: बिहार के कैमूर जिले से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के बिड्डी गांव में जहरीले सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक का नाम रिशु पटेल बताया जा रहा है, जो गोपाल सिंह के पुत्र थे। दुर्गा पूजा के दौरान हुई इस घटना स परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


जानकारी के मुताबिक, किशोर अपने घर पर सोया हुआ था। देर रात अचानक घर में घुसे जहरीले सांप ने उसे काट लिया। कुछ देर तक परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। लेकिन जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी तब आसपास के लोगों को सांप काटने की बात पता चली, तो परिजन तत्काल उसे लेकर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल भभुआ में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया।


 घटना की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।घटना की जानकारी मिलते ही जिले के हिंदूवादी संगठन के प्रमुख उत्तम पटेल भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया। उत्तम पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रिशु पटेल होनहार किशोर था जिसकी मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। 


उन्होंने जिला प्रशासन से मांग कीया कि ग्रामीण इलाकों में सांप काटने जैसी घटनाओं से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाए और एंटी स्नेक वेनम सहित आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।  फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है, जहां अब पूरे बिड्डी गांव का माहौल शोकाकुल है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें