ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कैमूर में अजीबोगरीब मामला: 25 साल बाद पति को बीवी लगने लगी काली, पत्नी और बच्चों से नाता तोड़ा

कैमूर में एक शख्स ने 25 साल बाद पत्नी को रंग के आधार पर ठुकरा दिया। पत्नी और चार बच्चों को प्रताड़ित कर सारा रिश्ता नाता तोड़ दिया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।

Bihar
न्याय की लगाई गुहार
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर में अजीबोगरीब मामला सामने आया है,जहां एक पति को शादी के 25 साल बाद याद आया कि उसकी बीवी काली है। चार बच्चों के बाप को अब अपनी पत्नी सुंदर नहीं लगती। जिसके चलते वो पत्नी और बच्चों को त्याग दिया है। पति अपनी पत्नी के साथ नहीं रहता है। वो अपने भाइयों के साथ रहकर पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित किया करता है। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है और न्याय की गुहार लगाई है।


मामला भभुआ थाना क्षेत्र के कबार गांव की है। पीड़िता प्रमिला देवी ने बताया कि वो तीन बेटी और एक बेटे की मां है। उसकी शादी 25 साल पहले पप्पू बिंद से हुई थी। शादी के बाद कई बार पति उसकी पिटाई इसलिए करता था कि वह उसे सुंदर नहीं लगती थी। पति कहता था कि काली लड़की से मेरी शादी करवा दी गयी है। इसे लेकर कई बार पंचायत भी बैठी। पंचायती के बाद दो महीने तक वह ठीक रहता था फिर इस बात को लेकर मारपीट किया करता था। 


एक दिन वो मुझसे लड़ झगड़कर अपने भाइयों के साथ रहने चला गया। पीड़िता ने बताया कि दिन बीतते गया तीन लड़की और एक लड़का हुआ। उसके बाद भी अपने परिवार का जिम्मेवारी नहीं उठाया। जब बड़ी लड़की की शादी हुई तब उसमें भी एक पैसे की मदद नहीं की। भाई-भाई में बंटवारा हुआ तब पीड़िता को भी हिस्सा मिला। जिसमें वह जब मकान बनाने लगी तब उसे रोका गया। घर के रास्ते से जाने भी नहीं दे रहा है। घर के बिजली का कनेक्शन भी काट दिया है।


 पत्नी प्रमिला देवी बताती है कि मेरे पति अपने भाइयों से मिलकर हर वक्त मुझसे मारपीट किया करते हैं। मुझे हिस्से में चार डिसिमिल जमीन मिली है। मजदूरी करके पैसे इकट्ठे कर उस जमीन में मकान बनाना चाहते हैं लेकिन पति और उनके भाई मकान बनाने नहीं दे रहे हैं।बेटी की शादी मेहनत मजदूरी करके की। बेटी की शादी में एक भी पैसे की मदद पति ने नहीं की। आज दो लड़की पढ़ाई कर रही है एक लड़का जो मजदूरी कर घर का खर्च चलाता है। 


आज पति और उनके परिवार के आतंक से हम सब परेशान हैं। अब पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। वही महिला के बेटे छठु बिंद का कहना है कि मेरे पिता जो कमाते है वह अपने भाई को दे देते है। हमलोग उनसे पैसे नहीं मांगते है। इसके बावजूद वो हम सभी को परेशान किया करते हैं और मारपीट करते हैं। लाख समझाने के बावजूद वो समझने का नाम नहीं लेते। दो बेटी और एक बेटे को लेकर पीड़िता थाने पहुंची थी। पुलिस को आवेदन देकर पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

टैग्स