ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

Kaimur News: खराब चापाकल का पाइप निकालने के दौरान बड़ा हादसा, 11000 वोल्ट तार की चपेट में आ गये 4 युवक

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में खराब चापाकल का पाइप निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चापाकल का पाइप वहां से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार के संपर्

Kaimur News: खराब चापाकल का पाइप निकालने के दौरान बड़ा हादसा, 11000 वोल्ट तार की चपेट में आ गये 4 युवक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में खराब चापाकल का पाइप निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चापाकल का पाइप वहां से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। वही तीन अन्य घायल हो गए। 


घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। बताया जाता है कि गांव का चापाकल खराब था। जिसके पाइप को चार लड़के मिलकर निकाल रहे थे। तीनों दीवाल के बाउंड्री पर खड़े थे और एक नीचे से पकड़ा हुआ था। तभी पाइप अन बैलेंस हो गया और बगल से गुजर रहे 11000 वोल्ट तार के संपर्क में आ गये। जिसके बाद झटका खाकर दीवार पर चढ़े लड़के नीचे गिर गए और जो नीचे पाइप पकड़ा था उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। 


राजद जिला अध्यक्ष अकलू राम ने सरकार से मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की। मृतक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी सुरेश राम के 20 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कुदरा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुदरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भभुआ भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता