ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

कैमूर : ट्रक और टेम्पो के बीच भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल, खटारा एम्बुलेंस के कारण इलाज में परेशानी

KAIMUR : खबर कैमूर जिले से जहां ट्रक और टेंपो के बीच भिड़ंत हुई है। इस सड़क हादसे में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल मोहनिया अनुमंडल अस्पताल

कैमूर : ट्रक और टेम्पो के बीच भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल, खटारा एम्बुलेंस के कारण इलाज में परेशानी
Editor
2 मिनट

KAIMUR : खबर कैमूर जिले से जहां ट्रक और टेंपो के बीच भिड़ंत हुई है। इस सड़क हादसे में तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती उपचार के बाद इन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन घायलों को इलाज के लिए ले जाने वाले सरकारी एंबुलेंस की पोल उस वक्त खुल गई जब वह चलने की वजह है वही ठप्प गई।


दरअसल कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अकोढ़ी मेला के एक ही परिवार के 2 बच्चे सहित कुल 6 सदस्य सड़क हादसे में घायल हो गए। यह सभी ऑटो से रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के रामपुर में अपनी बहन के त्योहार के मौके पर गए थे। वापस लौटते वक्त एनएच 30 पर एक ट्रक ने इनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। ऑटो पलट गया और ऑटो सवार 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को पीछे से आ रहे वाहन के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया। जहां सभी का चिकित्सकों की देखरेख में इलाज हुआ। लेकिन चार की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। 


घायलों को एंबुलेंस में सुला दिया गया लेकिन जैसे ही एंबुलेंस एक कदम ही आगे बढ़ा उसका चक्का पंचर हो गया। फिर एंबुलेंस के चालक द्वारा स्टेपनी लगाकर आधे घंटे की देरी से घायल को लेकर रवाना हुआ। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के उपाधीक्षक डॉ ए के दास मुताबिक फिलहाल एंबुलेंस काफी पुराना है और बिल्कुल खटारा हो गया है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन को भेज दी है। भरोसा भी मिला है कि नया एंबुलेंस आते ही मिल जाएगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan

FirstBihar संवाददाता