ब्रेकिंग
Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar Train News : बिहार में ट्रेन से सीटें ही उखाड़ ले गए चोर! आरा-पटना मेमू में यात्रियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, खड़े होकर सफर करने को मजबूर✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी

Bihar News: कैमूर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति गिरफ्तार

Crime: बिहार के कैमूर जिले में दहेज को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। चैनपुर थाना क्षेत्र की इस घटना में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच...

Bihar News: कैमूर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान; पति गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Crime: बिहार के कैमूर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दहेज को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। चैनपुर थाना क्षेत्र के भालूबुढ़न गांव में 28 वर्षीय सुनीता देवी की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


मृतका की पहचान धर्मेंद्र राजभर की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से सुनीता को प्रताड़ित किया जा रहा था और आखिरकार उसे जहर देकर मार दिया गया।


सुनीता की बहन संगीता देवी ने बताया कि रविवार की शाम उन्हें अचानक उसकी मौत की सूचना मिली। जब मायके वाले भालूबुढ़न गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सुनीता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इससे यह आशंका और गहरी हो गई कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे जबरन जहर दिया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत मृतका के पिता गुड्डू राजभर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति धर्मेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनीता काफी समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न झेल रही थी, लेकिन सामाजिक दबाव और परिवार की इज्जत के कारण वह सब कुछ सहती रही। इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है।