ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

गैस से भरा टैंकर पलटा, एनएच-2 पर आवागमन बाधित

KAIMUR : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में दुर्गापुर से लखनऊ जा रहा इंडेन गैस से भरा टैंकर सड़क पर एंबुलेंस को पास देने के बाद पलट गया जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा. गैस टैंक

गैस से भरा टैंकर पलटा, एनएच-2 पर आवागमन बाधित
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में दुर्गापुर से लखनऊ जा रहा इंडेन गैस से भरा टैंकर सड़क पर एंबुलेंस को पास देने के बाद पलट गया जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा. गैस टैंकर पलटने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनएचआई ने दोनों तरफ ट्रैफिक रुकवा कर टैंकर को सीधा कराया. इस दरमियान NH2 पर 10 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया. जाम में वाहन जहां तहां घंटों फंसे रहें.


टैंकर का चालक रंजीत पंडित ने बताया कि पश्चिम बंगाल से गैस का टैंकर लखनऊ जाने के लिए चला था. एंबुलेंस को साइड देने के लिए सड़क से थोड़ा सा नीचे उतरते ही गाड़ी का चक्का मिट्टी गिली होने के कारण पलट गया.


एनएचआई कर्मी ने बताया कि टैंकर को सीधा करने के लिए थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोका गया है फिर भी लोग मान नहीं रहे हैं जिससे कार्य बाधित हो रहा है और विलंब  भी हो रहा है. थोड़ा सा जाम लग गया है लेकिन टैंकर सीधा होते हम लोग जाम तुरंत छुड़वा देंगे. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता