ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

एक अधिकारी ऐसा भी: डीएम ने पत्नी का बिहार के सरकारी अस्पताल में कराया प्रसव

KAIMUR: बिहार में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और लापरवाही पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। पैसे वालों की तो बात ही छोड़ दिजिये आम लोग भी सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने से कतराते

एक अधिकारी ऐसा भी: डीएम ने पत्नी का बिहार के सरकारी अस्पताल में कराया प्रसव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: बिहार में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और लापरवाही पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। पैसे वालों की तो बात ही छोड़ दिजिये आम लोग भी सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने से कतराते हैं। लेकिन गरीबों के पास कोई विकल्प नहीं बचता लिहाजा वे सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराते हैं। लेकिन यह जानकर आपको भी हैरानी होगी कि जिस सरकारी अस्पताल में लोग जाने से परहेज करते हैं वहां कैमूर के डीएम सावन कुमार ने पत्नी का प्रसव कराया। जिसके बाद अब इस बात की चर्चा चारों ओर होने लगी है। बिहार के सरकारी अस्पतालों से मुंह फेरने वालों के लिए कैमूर के डीएम ने नजीर पेश की है। 


दरअसल कैमूर के डीएम सावन कुमार ने अपनी पत्नी बबली आनंद का प्रसव कैमूर सदर अस्पताल में कराया है। ऐसा कदम उठा उन्होंने लोगों में सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास बढ़ाने का काम किया है। लोगों को जागरुक करने की एक पहल की है। सावन कुमार ने अपनी पत्नी को मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉ. किरण सिंह की देखरेख में सिजेरियन से प्रसव कराया गया। 


डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। डीएम साहब को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। फिलहाल सदर अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में दोनों को रखा गया है। कैमूर के जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पतालों को लेकर जो भ्रम लोगों के बीच है उसे दूर करने का उन्होंने प्रयास किया है। 


लोग यह सोचते हैं कि बड़े अधिकारी सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कराते हैं। सरकारी अस्पताल में व्यवस्था ठीक नहीं रहती है जिसके कारण बड़े-बड़े अधिकारी प्राइवेट नर्सिंग होम का रुख करते हैं। सरकारी अस्पताल में सिर्फ गरीब लोग ही इलाज कराते हैं। जबकि ऐसा नहीं है लोगों की इसी सोच को दूर करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।  


टैग्स