ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

धान से लदे ओवरलोडेड ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंदा, घटनास्थल पर हुई 2 की मौत, कई घायल

KAIMUR: कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मोहनियां के सबसे व्यस्तम इलाका माने जाने वाले चांदनी चौक में एक अनियंत्रित ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया। धान

धान से लदे ओवरलोडेड ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंदा, घटनास्थल पर हुई 2 की मौत, कई घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मोहनियां के सबसे व्यस्तम इलाका माने जाने वाले चांदनी चौक में एक अनियंत्रित ट्रक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया। धान से लदे ओवरलोडेड ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ट्रक को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है।


चांदनी चौक पर डड़वा की ओर से आ रही धान से लदे ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ते चली गई। जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें 3 लोगों की अभी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस और दंगा नियंत्रण वाहन मौके पर पहुंची। 


जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनियां भिजवाया। वही घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चांदनी चौक पर दिन में बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री रहती है। नो एंट्री के लिए फोर्स की तैनाती की गई है इसके बावजूद धान लदा ओवरलोड ट्रक चांदनी चौक में कैसे आया यह जांच का विषय है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।


मोहनिया के ग्रामीण तुलसी गुप्ता ने बताया कि रामगढ़ रोड की तरफ से ट्रक मोहनिया चांदनी चौक पर आ रहा था। जैसे ही वह ओवर ब्रिज से नीचे चांदनी चौक की तरफ गया उसका स्पीड कम नहीं हुआ और रास्ते में जो भी आया उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गया। बाइक, ऑटो, रिक्शा, और पैदल चल रहे लोगों को रौंदते हुए ट्रक भभुआ रोड की ओर बढ़ गया।


इसकी चपेट में आने से चांदनी चौक के नीचे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है वहीं मुंडेश्वरी गेट पार करने के बाद भभुआ रोड में दूसरे व्यक्ति को रौंद दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई है। आधा दर्जन से अधिक घायल लोगों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। वही दो को हायर सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।


वही मोहनियां थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मोहनियां शहर के चांदनी चौक के पास जब हम पहुंचे तो लोगों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार से जिसका ब्रेक फेल हो जाने के कारण बाइक, ई रिक्शा को टक्कर मारते हुए आगे जाकर रुक गई है। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गये हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें