ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : कफ सिरप पीने से डॉक्टर की मौत, दो स्वास्थ्यकर्मी भी बीमार

KAIMUR : कैमूर जिले से एक के चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर की मौत कफ सिरप पीने के बाद हो गई और उसके दो कंपाउंडर भी बीमार हैं। बताया जा रहा है कि कफ सिरप पीने के ब

बिहार : कफ सिरप पीने से डॉक्टर की मौत, दो स्वास्थ्यकर्मी भी बीमार
Santosh Singh
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले से एक के चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर की मौत कफ सिरप पीने के बाद हो गई और उसके दो कंपाउंडर भी बीमार हैं। बताया जा रहा है कि कफ सिरप पीने के बाद डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी और इलाज के लिए बनारस ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई जबकि दोनों कंपाउंडर अभी भी अपना इलाज करवा रहे हैं। पूरा मामला जरूर जिले के दुर्गावती थाना इलाके के बहेरा गांव का है। यहां एक ग्रामीण डॉक्टर की कफ सिरप पीने से मौत हो गई। 


डॉक्टर की तबीयत कब सिरप पीने के बाद से ही बिगड़ने लगी थी। तबीयत बिगड़ता देख उन्हें तुरंत बनारस से ले जाने की तैयारी हुई लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के दो कंपाउंडर भी बीमार हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोग सकते में हैं। पुलिस ने एक्शन लेते हुए मोहनिया स्थित उस मेडिकल दुकान पर छापेमारी की है जहां से कफ सिरप खरीदी गई थी। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर के दस्तावेज सहित अन्य सामान जप्त किए गए हैं। 


बताया जा रहा है कि ग्रामीण डॉक्टर अपना निजी क्लीनिक के चलाते थे। मृतक डॉक्टर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के रहने वाले थे। मौत के बाद परिजनों ने उनका दाह संस्कार यूपी में ही कर दिया है। अनुमंडल अस्पताल पदाधिकारी डॉ एके दास के मुताबिक एक बोतल कफ सिरप पीने से कभी भी किसी व्यक्ति की मौत नहीं हो सकती। कफ सिरप पीने से नींद आ सकती है लेकिन मौत नहीं हो सकती। उधर मोहनिया एसडीएम संजीत कुमार ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा।