ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बुढ़ापे में इश्क से तार-तार हुए रिश्ते: बेटे ने प्यार में परायी औरत के पागल हुए बाप की हत्या कर दी

KAIMUR : कैमुर जिले के कसेर गांव में बुढ़ापे में इश्क करने की सजा जान दे कर चुकानी पड़ी. वह भी बेटे के हाथों. बेटे ने परायी औऱत के प्यार में पागल हुए पिता की गोली मार कर हत्या

बुढ़ापे में इश्क से तार-तार हुए रिश्ते: बेटे ने प्यार में परायी औरत के पागल हुए बाप की हत्या कर दी
First Bihar
3 मिनट

KAIMUR : कैमुर जिले के कसेर गांव में बुढ़ापे में इश्क करने की सजा जान दे कर चुकानी पड़ी. वह भी बेटे के हाथों. बेटे ने परायी औऱत के प्यार में पागल हुए पिता की गोली मार कर हत्या कर दी. पहले इसे जमीन के विवाद का मामला बताया गया लेकिन बाद में राज खुला कि प्यार की सजा मौत मिली है. 


कैमुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव में कोमल पांडेय नाम के 60 साल के व्यक्ति की उसके बेटे ने गोली मार कर हत्या कर दी. बेटा अपने बाप के प्रेम संबंध से नाराज था. दरअसल कोमल पांडेय को गांव की ही एक महिला से प्यार हो गया था. प्यार के फेरे में उसने अपनी ढ़ेर सारी जमीन उस महिला के नाम लिख दी थी. ग्रामीणों के मुताबिक कोमल पांडेय ने अपनी ढ़ाई बीघा जमीन प्रेमिका के नाम पर रजिस्ट्री कर दिया था.


ग्रामीणों ने बताया कि जमीन रजिस्ट्री करने को लेकर कोमल पांडेय का अपने बेटे माला पांडेय से काफी विवाद चल रहा था. बेटे ने बाप को जमीन की रजिस्ट्री करने से बार बार मना किया. लेकिन कोमल पांडेय ने कहा कि अपनी संपत्ति वह किसी के नाम रजिस्ट्री कर दे, बेटे को कोई मतलब नहीं होना चाहिये. इसी बात पर बाप-बेटे के बीच जमकर बहस हुई औऱ फिर बेटे ने पिता को गोली मार दी. गोली कोमल पांडेय के मुंह में लगी औऱ उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.


घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मृतक के बेटे माला पांडेय के घर में छापेमारी की. वहां एक बंदूक औऱ 6 गोलियां बरामद की गयी. हालाकि पुलिस कह रही है कि ये वो हथियार नहीं है जिससे हत्या की गयी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन ने बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है औऱ आरोपी बेटा जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा.

टैग्स