ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: ट्रैक्टर से दबकर बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में चली गई जान

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां एक हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाप-बेटा ट्रैक्टर लेकर धान लाने के लिए जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में बाप-बेटे

बिहार: ट्रैक्टर से दबकर बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में चली गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां एक हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाप-बेटा ट्रैक्टर लेकर धान लाने के लिए जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के कर्महरी मोड़ के पास की है।


मृतकों की पहचान कुढ़नी गांव निवासी 40 वर्षीय महातिम सिंह और उनके 14 साल के बेटे छोटेलाल कुमार रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाप-बेटा और एक भतीजा धान लाने के लिए ट्रैक्टर में तेल भरवाने जा रहे थे। बीच रास्ते में ट्रैक्टर में तेल लेने के लिए महातिम सिंह नीचे उतरे। ट्रैक्टर गियर में था, इसी दौरान उनके बेचे छोटेलाल ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया। स्टार्ट होने के बाद ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा। 


ट्रैक्टर को आगे बढ़ता देख महातिम सिंह उसे रोकने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़े। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसी हादसे में दोनों बाप-बेटा ट्रैक्टर के नीचे दब गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स