ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: थाने बुलाकर पति-पत्नी को पीटना पड़ा भारी, SP ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

KAIMUR: कैमूर के चैनपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रामजी प्रसाद और महिला सिपाही प्रीति कुमारी को कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। इनके ऊपर 23 जुलाई को उत्तर प्रदेश

बिहार: थाने बुलाकर पति-पत्नी को पीटना पड़ा भारी, SP ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर के चैनपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रामजी प्रसाद और महिला सिपाही प्रीति कुमारी को कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। इनके ऊपर 23 जुलाई को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के देवरिया गांव के राम लखन राम और उनकी पत्नी सोनिया देवी के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप लगा है। 


पुलिस की पिटाई से घायल दंपति का इलाज अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में कराया गया था। पीड़ित दंपती ने भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिस मामले में भभुआ डीएसपी ने जांच में आरोप को सही पाए। इसके बाद कैमूर एसपी को जांच रिपोर्ट सौंपा। जिसके बाद कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।


मामला 28 जून का है जहां चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव के बाबूलाल राम की पत्नी रामावती देवी कहीं गायब हो गई। जिसके बाद पीड़ित पति द्वारा चैनपुर थाने को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने गायब हुई महिला के बहन और बहनोई को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के देवईयां गांव के राम लखन राम और उनकी पत्नी सोनिया देवी को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था। जहां उनसे पिटाई कर दिया था जिसमें दोनों दंपति घायल हो गए थे।


भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया 23 जुलाई को मामला संज्ञान में आया था कि चैनपुर थाने के पुलिस और निरीक्षक रामजी प्रसाद और महिला सिपाही प्रीति कुमारी पूछताछ के लिए एक दंपति को थाने पर बुलाए थे। जहां पूछताछ के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। उनका अस्पताल में उपचार होने के बाद पीड़ित दंपति द्वारा मुझे मुलाकात कर आवेदन दिया गया था। पूरे मामले का जांच किया गया सही पाने पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता